In the NDA-I UPSC Entrance Exam April, 2021, 46 students of Prince NDA Academy located at Palwas Road, Sikar have succeeded. Out of these, 21 students have achieved this success with class 12th and 25 students have achieved this success after class 12th.
The selected students include Vishal, Naveen Pareek, Karanvir, Kapil Godara, Ravi Khichar, Sanjay Saini, Jitendra Kumar, Kapil, Amit, Laxminarayan, Himanshu Sharma, Sumit Kumar, Satwik Parakh, Sahil, Manuel Kumar, Rohit Bohra, Naveen Yadav, Deepak, Rajesh Kudi, Nitin Kumar, Sahil Gaina, Man Sharma, Himanshu, Aniket, Madhav Yadav, Rahul Kumar, Sumit Gajraj, Amit Tetarwal, Harendra Prajapat, Vikas Kumar, Harish Saini etc. are included.
In the past, 16 students of Prince NDA Academy have been finally selected in SSB, which is historic not only for Sikar but also for Rajasthan. It is known that after the establishment of Prince NDA Academy, the name of Sikar for both NDA and SSB has started coming up at par with Dehradun, Chandigarh, Mohali, Delhi.
There was an atmosphere of enthusiasm in Prince NDA Academy on the selection of 46 students simultaneously. Prince Education Hub Director Jogendra Sunda, Chairman Dr. Piyush Sunda, CMD Rajesh Dhillon, Managing Director retired Brigadier BB Janu, Principal Col Vir Singh, Himanshu Mitawa, Pawan Kumawat etc. congratulated the selected students, parents and teachers.

प्रिंस के 46 विद्यार्थियों का एनडीए में चयन...
एनडीए-प्रथम यूपीएससी प्रवेश परीक्षा अप्रेल, 2021 में पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी के 46 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें 21 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के साथ एवं 25 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के बाद यह सफलता हासिल की है।
चयनित विद्यार्थियों में विशाल, नवीन पारीक, कर्णवीर, कपिल गोदारा, रवि खीचड़, संजय सैनी, जीतेन्द्र कुमार, कपिल, अमित, लक्ष्मीनारायण, हिमांशु शर्मा, सुमित कुमार, सात्विक पारख, साहिल, मनुअल कुमार, रोहित बोहरा, नवीन यादव, दीपक, राजेश कुड़ी, नीतिन कुमार, साहिल गैना, मन शर्मा, हिमांशु, अनिकेत, माधव यादव, राहुल कुमार, सुमित गजराज, अमित तेतरवाल, हरेन्द्र प्रजापत, विकास कुमार, हरीश सैनी आदि शामिल हैं।
विगत समय में प्रिंस एनडीए एकेडमी के 16 विद्यार्थियों का एसएसबी में अन्तिम रूप से चयन हो चुका है जो कि सीकर ही नहीं अपितु राजस्थान के लिए भी ऐतिहासिक है। विदित है कि प्रिंस एनडीए एकेडमी की स्थापना के बाद एनडीए एवं एसएसबी दोनों के लिए सीकर का नाम देहरादुन, चंडीगढ़, मोहाली, दिल्ली के समकक्ष आने लग गया है।
एक साथ 46 विद्यार्थियों के चयन पर प्रिंस एनडीए एकेडमी में उत्साह का माहौल रहा। प्रिंस एजुकेशन हब के निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, सीएमडी राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीबी जानू, प्रिंसिपल कर्नल वीर सिंह, हिमांशु मिटावा, पवन कुमावत आदि ने चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाईयाँ दी।
Share this: